![]() |
COMPUTER NETWORK LAN TO WAN |
hifijankari में आपका बहुत-बहुत स्वागत है इसमें हम देखेंगे की LAN क्या हैं,और कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े सभी नेटवर्क के बारे में जैसे की PAN क्या है, CAN क्या है, SAN क्या है, MAN क्या है, GAN क्या है, WAN क्या है।
इन सभी नेटवर्क की जानकारी विस्तार पूर्वक जानेंगे और इन सभी की FULL FORM के बारे में जानेंगे अगर आपको कंप्यूटर नेटवर्क के बारे में जानना है तो आप सही जगह पर आये हो इन सभी की जानकारी आपको स्टेप BY स्टेप हिंदी में दी जाएगी।
दुनिया के लगभग सभी व्यक्ति इंटरनेट का प्रयोग करते है लेकिन उसको खुद को नहीं पता होता है की वह कोनसा नेटवर्क का उपयोग कर रहा है।
क्या आपको पता है की आप कोनसा नेटवर्क का उपयोग कर रहे हो अगर नहीं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत काम की होने वाली है।
तो Local Area Network (LAN) in Hindi के बारे में जानने से पहले हम जानेंगे की Computer Network kya hai. कंप्यूटर नेटवर्क की परिभाषा क्या होती है।
कंप्यूटर नेटवर्क क्या है?
कंप्यूटर नेटवर्क में दो या दो से अधिक कंप्यूटर एक साथ आपस में एक-दूसरे से जुड़े होते है। कंप्यूटर अपने इलेक्ट्रॉनिक संचार के माध्यम से डाटा एक दूसरे में ट्रांसफर करते है। जिससे हम एक फाइल दूसरे कंप्यूटर में साझा कर सकते है। कंप्यूटर नेटवर्क को जोड़ने के लिए रेडियो तरंग, टेलीफ़ोन लाइन, ट्विस्टेड पेअर केबल, ऑप्टिकल फाइबर, और उपग्रहों का इस्तेमाल किया जाता है।दुनिया का पहला कंप्यूटर नेटवर्क (ARPANET) Advanced Research Projects Agency Network डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने सर्वप्रथम डिज़ाइन किया था और यह डिफेंस सयुंक्त राज्य अमेरिका में थी। लेकिन इसके बाद तो कंप्यूटर नेटवर्क की लाइन लग गयी है क्योकि अब बहुत सारे अलग-अलग तरह के कंप्यूटर नेटवर्क उपलब्ध हो गए है।
कंप्यूटर LAN, PAN, CAN, SAN, MAN, GAN और WAN नेटवर्क क्या होता है?
कम्प्यूटर के सभी नेटवर्क LAN, PAN, CAN, SAN, MAN, GAN और WAN की परिभाषा और Full Forms नीचे देखे -
LAN Kya hai और LAN का Full form क्या है?
LAN एक ऐसा नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल हम सिर्फ छोटे इलाकों में ही कर सकते है। इसका उपयोग लोकल एरिया नेटवर्क के रूप में किया जाता है। LAN का उपयोग हम किसी कमरे या किसी भवन में बहुत आसानी से कर सकते है।
हम LAN को टेलीफोन लाइन्स और रेडिओ तरंग के माध्यम से कही दूर जगह पर दूसरे LAN को जोड़ सकते है।
LAN का उपयोग हम छोटे कार्यो में कर सकते है जैसा की हमारा घर,भवन,स्कूल, जैसे इलाको में LAN का उपयोग करते है।
LAN FULL FORM
Local-Area Network LAN का पूरा नाम है।
PAN KYA HAI?
PAN सिर्फ 10 मीटर तक सिमित होता है। यह भी एक छोटा नेटवर्क होता है जिसका उपयोग हम घर और ऑफिस के काम में अधिक करते है।
PAN टेबलेट, कंप्यूटर, टेलीफ़ोन, प्रिंटर मशीन के डाटा को ट्रांसमिशन का काम करता है। PAN को हम वायर या वायरलेस दोनों तरीको से जोड़ सकते है।
PAN FULL FORM
PAN का पूरा नाम Personal Area Network है।
CAN KYA HAI?
CAN का उपयोग स्कूल, बिजनेस और विश्वविद्यालयो में किया जाता है। अलग-अलग LAN नेटवर्क को आपस में जोड़ दिया जाता है तो वह CAN नेटवर्क बन जाता है।
CAN नेटवर्क के माध्यम से होस्ट कंप्यूटर का उपयोग किये बिना ही एक-दूसरे के साथ बात कर सकते है।
CAN FULL FORM
CAN का पूरा नाम Controller Area Network है।
SAN KYA HAI?
SAN एक बहुत तेज गति से चलने वाला नेटवर्क है। SAN स्टोरेज डिवाइस को सर्वर के साथ जोड़ता है। SAN में एक प्रकार का ऐसा कनेक्शन होता है जो फाइबर चैनल के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा नेटवर्क है जो ऑप्टिकल जुकेबोक्स, टेप लिब्रेरीज, डिस्क ऐरे को सर्वर से जोड़ने में मदद करता है।
SAN FULL FORM
SAN का पूरा नाम Storage Area Network है।
MAN KYA HAI?
MAN नेटवर्क का उपयोग एक पैमाने पर किया जाता है। MAN नेटवर्क सभी LAN नेटवर्क को जोड़कर एक बड़ा नेटवर्क बनाकर इसका उपयोग किया जाता है। इस नेटवर्क का LAN नेटवर्क से ज्यादा कवर क्षेत्र होता है।
MAN नेटवर्क LAN नेटवर्क से ज्यादा बड़ा होता है लेकिन WAN नेटवर्क से काफी छोटा होता है। यह LAN नेटवर्क को आपस में जोड़कर रखता है।
MAN FULL FORM
MAN का पूरा नाम Metropolitan Area Network है।
GAN KYA HAI?
GAN एक ऐसा नेटवर्क है जिसका उपयोग Satellite(उपग्रह) के क्षेत्र और वायरलेस LAN को सपोर्ट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
GAN नेटवर्क का विशेष उपयोग किसी बड़े पैमाने पर भौगोलिक क्षेत्र में किया जाता है। यह किसी भी नेटवर्क से सीधे नहीं जुड़ता है।
यह बहुत सारे नेटवर्क से जुड़कर बना होता है।
GAN FULL FORM
GAN का पूरा नाम Global Area Network है।
WAN KYA HAI?
WAN अन्य सभी नेटवर्क में सबसे बड़ा नेटवर्क होता है यह किसी क्षेत्र विशेष को नहीं बल्कि पुरे विश्व को आपस में जोड़कर रखता है।
इसका इस्तेमाल बहुत बड़े-बड़े क्षेत्रों में किया जाता है। WAN नेटवर्क की त्रिज्या 1 KM से भी ज्यादा होती है।
WAN नेटवर्क का उपयोग LAN नेटवर्क और अन्य नेटवर्क को आपस में जोड़कर रखता है। WAN नेटवर्क अन्य सभी नेटवर्क से काफी महंगा होता है।
WAN नेटवर्क में Sonet, Framer-lay, ATM जैसी जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। WAN नेटवर्क से अक्सर सार्वजानिक कंप्यूटर जुड़े होते है जैसे- टेलीफ़ोन, स्कूल, हॉस्पिटल आदि।
WAN FULL FORM
WAN का पूरा नाम Wide Area Network है।
Conclusion Of writing-
उम्मीद करता हु की आपको फेसबुक पेज पर लाइक कैसे बढ़ाये कंप्यूटर LAN, PAN, CAN, SAN, MAN, GAN और WAN नेटवर्क क्या होता है? पोस्ट पसंद आयी होगी।
अगर आपको पोस्ट पसंद आयी हो तो आप हमे नीचे Comment करके बता सकते हैं या आपको जिस टॉपिक पर ब्लॉग चाहिए तो भी आप हमे कमेंट में बता सकते हैं।
आप हमारे ब्लॉग पर और भी पोस्ट पढ़ सकते हो इसके अलावा हमसे जुड़ने के लिए अपनी ईमेल द्वारा हमे SUBSCRIBE कर सकते हो जिससे आपको फायदा ये होगा की हम जब भी कोई पोस्ट लाएंगे तो सबसे पहले वह आप तक पहुंच जाएगी।
Thank you So much For this useful information. I like your post
जवाब देंहटाएंThank you So much
हटाएं